फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज से 28 जनवरी तक सुबह की शिफ्ट में ही मिलेगा पानी

Fri, 16 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहरवासियों के लिए आने वाले 10 दिन पानी की किल्लत भरे हो सकते हैं। सिंचाई विभाग द्वारा नंदपुर नहर की सफाई (सील्ट और पटेरा हटाने) के लिए 28 जनवरी तक क्लोजर लिया गया है। इसके कारण शनिवार से शहर में गंगाजल की आपूर्ति 50 प्रतिशत तक घट जाएगी और पानी केवल सुबह की शिफ्ट में ही मिलेगा।
विज्ञापन


जेडाझाल परियोजना से मिलने वाले 90 एमएलडी पानी के सापेक्ष अब केवल 40 से 45 एमएलडी पानी ही मिल सकेगा। इससे हनुमान जलाशय, विभवनगर, सत्य नगर, टापा कला, गढैया, नगला बरी, रसूलपुर और लालपुर जैसे इलाकों से जुड़ी 50 से अधिक कॉलोनियां प्रभावित होंगी।




वैकल्पिक इंतजाम:
जलकल विभाग के एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि फिलहाल नंदपुर झील में जमा 5 मीटर पानी से आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम के 200 नलकूप और 1600 सबमर्सिबल पंपों को भी सक्रिय रखा गया है। आपात स्थिति के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर (7088118002) भी जारी किए हैं।
विज्ञापन



आपात स्थिति में नंदपुर झील से होगी जलापूर्ति
जलकल विभाग के अनुसार नहर सफाई के मद्देनजर इंटेक प्लांट पर बनी झील में पांच मीटर पानी एकत्रित है। शहर में जलापूर्ति के लिए कुछ दिनों तक झील से पानी आपूर्ति प्राप्त की जाएगी।

टैंकरों के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
आपात स्थिति में पेयजल सप्लाई पाने को कंट्रोल रूम 7088118002, प्रभारी टैंकर व्यवस्था 8057455905 के अलावा अवर अभियंता 7088118834 के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें