फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से लेकर लाइन तक होली का हुड़दंग

Fri, 25 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
शुक्रवार को थानों में पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली
विज्ञापन
 अफसरों के आदेश पर नाचने वाली पुलिस कर्मी शुक्रवार को होली के रंग में रंगे नजर आए। थानेदार से लेकर सीओ तक होली की मस्ती मे डूबे दिखे। ढोलक की थाप पर थिरके तो गले मिलकर होली की बधाई दी। किसी घटना की सूचना पर भी पुलिस कर्मी रंगे-पुते हाल में जा पहुंचे। खाकी का यह नजारा देखकर हर कोई चौंक रहा था।
विज्ञापन

सुहागनगरी की पुलिस शुक्रवार सुबह से ही मस्ती के मूड में नजर आई। सुबह दस बजे के बाद यह मस्ती पूरे शबाब पर थी। अबीर गुलाल उड़ाने के साथ पुलिसकर्मी एक दूसरे पर रंग डालते दिखे। चौकियों से शुरू हुआ होली का हुड़दंग थाने तक जा पहुंचा। कोई थानेदार तो रंगने दौड़ रहा था तो कोई दारोगा जी को। बारी सीओ साहब की आई तो वह भी नहीं बच सके। थाना उत्तर के गंज मोहल्ले में कुछ लोगों की भीड़ की सूचना मिली तो पुलिस कर्मी रंग-बिरंगी हालत में पहुंच गए। सुबह करीब 11 बजे हुरियारे पुलिसकर्मियों की टोलियां पुलिस लाइन पहुंचीं। यहां एसएसपी अशोक कुमार और एसपी सिटी संजीव वाजपेयी को रंग लगाया गया। होली को देखने पुलिस लाइन में निवास करने वाले उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। वहीं उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर थाने के साथ अन्य थानों के बाहर लोगों की भीड़ पुलिस की होली देखने के लिए उत्साहित नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें