भारत विकास परिषद और शॉल्वी के तत्वावधान में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा। शिविर में घुटने के दर्द और जोड़ों की अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों का निशुल्क परीक्षण और आपरेशन किए जाएंगे। शाल्वी हॉस्पिटल अहमदाबाद के चिकित्सक मरीजों का परीक्षण करेंगे।
शहर के अरोमा रेस्टोरेंट के हाल में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मयंक जैन माइक्रोटेक ने बताया कि 17 जनवरी को शहर के ट्रामा सेंटर में घुटना परीक्षण एंव प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें शाल्वी हास्पिटल अहमदाबाद के सर्जन विक्रम शाह की टीम के डा. प्रियांक गुप्ता, डा. मनुशंकर शर्मा, डा. मिहिर थानवी, डा. उदय व्यास आपरेशन करेंगे। पंजीकरण शुरू हो चुके हैं और रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक परीक्षण होगा। चिकित्सकीय टीम के सदस्य डा. प्रियांक गुप्ता ने बताया कि आपरेशन के लिए चयनित मरीजों का शून्य टेक्निक द्वारा आपरेशन किया जाएगा। इस दौरान सचिव अनिल जैन डब्बू, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, डा. अशोक द्विवेदी, दिनेशचंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजकुमार जैन, संजय अग्रवाल, आनंद मित्तल आदि मौजूद रहे।