फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल से रोकेंगे उच्च शिक्षा में फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब उच्च शैक्षिक संस्थानों के शिक्षकों व कर्मचारियों के विवरण भी मानव संपदा पोर्टल पर होंगे। ऐसे में महाविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों की सर्विस बुक पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। पोर्टल पर एक क्लिक करते ही अधिकारियों की पूरी कुंडली सामने आ जाएगी। ऑनलाइन होने से अभिलेखों का डिजीटल सत्यापन भी कराया जा सकता है। इस प्रकार मानव संपदा के पोर्टल से फर्जीवाड़े का सत्यापन भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों के अध्यापकों व कर्मचारियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। यही नहीं प्रेरणा एप के माध्यम से अध्यापकों को अवकाश के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करने की भी सुविधा प्रदान कर दी गई है। मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड शैक्षिक अभिलेखों के माध्यम से ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की तथाकथित चर्चित अध्यापिका अनामिका शुक्ला की फर्जीगिरी पकड़ी गई। इसे देखते हुए शासन ने अब मानव संपदा के पोर्टल को और विस्तार देने का निर्णय लिया है। इसके तहत अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया है।
एमजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निर्मला यादव ने बताया कि विवि के आदेश के बाद अध्यापकों व कर्मचारियों को मानव संपदा का फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल किया जाएगा। ताकि वेबसाइट पर शिक्षक, कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों का मानव संसाधन प्रबंधन ऑनलाइन करने के लिए प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र से मानव संपदा नाम से एक पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर सभी विभागों को अपने यहां के कर्मचारियों का डाटा फीड करना है। ताकि राज्य कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें