फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पीड़ित कमलेश यादव निवासी महावीर नगर थाना दक्षिण का कहना है कि उसके द्वारा शिकोहाबाद अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर खोला गया था। जिसमें वैभव दीक्षित, आशीष दीक्षित, उमेश चंद्र दीक्षित, नेहा शर्मा निवासी रैपुरा थाना नारखी भी पार्टनर थे। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन कर लिया।
रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण में गया। तब कहीं जाकर शिकोहाबाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वैभव दीक्षित, आशीष दीक्षित, उमेश चंद्र दीक्षित और नेहा शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।