फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नदी में डूबने से चार साल के मासूस की मौत

Sat, 20 May 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई महिला का चार वर्षीय मासूम खेलते हुए नदी में डूब गया। शोर मचाने पर लोगों ने बच्चों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बच्चों का शव मिला। बच्चे की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी के गांव ठार खूबी निवासी रामवीर की पत्नी बेबी जिला आजमगढ़ निवासी अपने मामा के बेटे अवधेश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए चार वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ गई थीं। 20 मई को अवधेश की शादी है। बृहस्पतिवार सुबह बेबी रिश्तेदार महिलाओं के साथ अपने पांच वर्षीय बेटे दिव्यांशु को साथ लेकर तमसा नदी में नहाने गई थीं। वह नदी में नहाकर कपड़े बदल रही थीं। इसी बीच उसका पुत्र दिव्यांशु अन्य बच्चों के साथ नदी में किनारे खेलते हुए चला गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर बेबी व अन्य महिलाएं दौड़ी। ग्रामीणों ने नदी में बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर दिव्यांशु का शव मिल गया। आजमगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्य बच्चे के शव को लेने आजमगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें