फिरोजाबाद। स्मार्ट सिटी फिरोजाबाद के स्टेशन रोड निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन विद्युत लाइन में फंस गई। इस कारण एक विद्युत पोल बीच सड़क पर ही गिर गया। जिस समय विद्युत पोल गिरा, चंद दूरी पर ही स्कूल वैन गुजर रही थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक विद्युत पोल गिरने से खलबली मच गई। स्टेशन रोड स्थित करबला चौराहे पर सड़क नाला निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का पुल गिर गया। टक्कर भी इतनी जबरदस्त थी कि दूसरा पोल भी टेढ़ा हो गया। बिजली पोल टूट जाने से स्टेशन रोड से आसपास के क्षेत्रों की कई घंटे बिजली गुल गई। स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति भी बनी रही। विद्युत पोल गिरने से मौजद लोग इधर-उधर भगने लगे। विद्युत विभाग की टीम को जैसी ही सूचना मिली, तत्काल ने टीम पहुंकर विद्युत पोल को ठीक कराया। शाम को विद्युत सप्लाई सुचारू हो गई। एक्सईएन अनुज सेठ ने बताया कि विद्युत पोल गिर गया था। उसे ठीक करा दिया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।