फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरा चार वर्षीय बालक, जब तक लोग निकालते... तोड़ दिया दम

Mon, 24 Jun 2024 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में खेलते समय चार वर्षीय बालक सेप्टिक टैंक में गिर गया। जब तक लोग उसे निकालते, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को चार वर्षीय बालक खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन जिंदा होने की उम्मीद में संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के रूधैमई गांव की है। गांव निवासी हरशू (04) पुत्र पवन कुमार सोमवार को घर में खेल रहा था। अचानक ही वह घर में खुले पड़े सेप्टिक टैंक के पास पहुंच गया। इसमें वह खेलते-खेलते गिर पड़ा। काफी देर तक बच्चा जब घर में नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। 

इसी दौरान मासूम सेप्टिक टैंक में गिरा पड़ा दिखाई दिया। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। परिजन मासूम के जिंदा होने की उम्मीद में उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग मासूम का शव को लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें