नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात वाल्वो सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। यात्रियों को अधिक चोट न आने के कारण उन्हें अन्य वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
शिकोहाबाद से आ रहा ट्रोला आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद पीछे से आ रही वाल्वो का चालक ब्रेक लगाता इससे पूर्व वह हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रोला से पीछे से टकरा गई। बस के ट्रोला से टकराते ही उसमें बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच र्गई। तभी पीछे से आ रहा एक अन्य वाहन भी वाल्वो से टकरा गया। इसके चलते बस का अगला और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, हादसे की जानकारी पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि बस कानपुर से आगरा जा रही थी।