फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फैक्टरी से चोरी किए माल सहित चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी से चोरी किए माल सहित चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

फैक्टरी से माल लोड करके ट्रांसपोर्ट पर ले जाते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फैक्टरी से कांच की क्रॉकरी चोरी करने वाले चार बदमाशों को लाइनपार पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने क्रॉकरी के 31 कार्टून और एक मैक्स लोडिंग जीप बरामद की है। पकड़े गए आरोपी फैक्टरी में वाहन चालक हैं। ये लोग पिछले काफी समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाइनपार अनुरूद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान ढोलपुरा रेलवे पुल के पास से लोड़िग मैक्स जीप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। लोडिंग वाहन में 31 कार्टून लदे हुए थे। आरोपियों ने अपने नाम नीतेश कुमार, कुलदीप यादव, जितेंद्र सिंह निवासी वासुदेवपुर थाना लाइनपार और नाहर सिंह निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण बताया। आरोपियों ने बताया कि ओरयिन ग्लास डेकोरेशन फैक्टरी में वाहन चालक हैं। फैक्टरी में तैयार माल को ट्रांसपोर्ट पर ले जाने का काम करते थे। वाहन में माल लोड करते समय एक दो कार्टून अतिरिक्त लोड कर लिया करते थे। चोरी किए गए कार्टून को एक स्थान पर एकत्रित करते थे। जब उनकी संख्या अधिक हो जाती थी, तब माल को ले जाकर दुकानदारों को बेचा करते थे। इससे उनको हजारों रुपये की आय हुआ करती थी। थानाध्यक्ष लाइनपार ने बताया कि बरामद किए गए माल की कीमत 6750 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें