फिरोजाबाद। कोरोना के चार और संक्रमित मिले हैं जबकि दो ठीक हो गए हैं। सक्रिय केस की संख्या 19 रह गई है।
गांव बसतपुर में 30 वर्षीय महिला, रामलीला ग्राउंड शिकोहाबाद के निकट रहने वाली 18 वर्षीय युवती और 38 वर्षीय पुरुष कोरोना का शिकार हुआ है। एटा के निधौलीकला में रहने वाला 34 वर्षीय युवक फिरोजाबाद शहर में हुई जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि बीते सप्ताह में संक्रमण दर फिर से बढ़ गई है। संवाद