फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित चार की मौत

Wed, 02 Oct 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित चार की मौत हुई है। अभी तक किसी की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिए हैं। पुलिस टीम कैमरों की मदद से शिनाख्त के प्रयास में जुटी हैं। वहीं रसूलपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर ही एक व्यक्ति पैर मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिरोजाबाद जीआरपी थाना क्षेत्र में मालगोदाम के पास 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। मालगोदाम के पास ही एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस तीनों शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिए थे। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं एक 40 वर्षीय महिला का शव मक्खनपुर स्टेशन के पास पड़ा मिला था। मामले की जानकारी पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है। वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र के मुरली नगर गंदा नाला रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी योगेंंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा रसूलपुर क्षेत्र के मौढ़ा रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक व्यक्ति पैर पड़ा हुआ देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस पैर को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें