टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की मनमानी के चलते वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर बाद टोलकर्मियों की अनदेखी के चलते 20 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलबार शाम 3.55 बजे करीब ऐसे ही एक वाहन को लेकर विवाद हो गया। टोल प्लाजा की एक लेन छोड़िए तीन-तीन लेनों में वाहनों की लाइनें लग गईं। वाहन चालक हॉर्न पर हॉर्न बजाते रहे, लेकिन टोलकर्मियों की मनमानी के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टोल मैनेजर से इस संबंध में बात की तो उन्होंने खुद को अलीगढ़ में होना बताया। इसके करीब 20 मिनट बाद जाम खुला। तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। टोल मैनेजर किरन जनूगढ़े का कहना था कि फास्ट टैग वाली लेन में बिना फास्ट टैग वाली गाडि़यां घुस जातीं हैं, तब जाम के हालात हो जाते हैं।