सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते सैनिक एवं पूर्व सैनिक। स्रोत संवाद
- फोटो : सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते सैनिक एवं पूर्व सैनिक। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन के सदस्य फौजी दिनेश शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। इससे परिवार में मातम छा गया। रविवार को संगठन के पदाधिकारियों ने गांव जाकर अपने संगठन के साथी को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फौजी विशेष कुमार, दलवीर सिंह, श्यामवीर, ध्रुवजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, भारत सिंह पुनिया, ओमवीर सिंह, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद