फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्व विधायक ने उठाई कायथा लिंक मार्ग दशा सुधार की मांग

Fri, 30 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला के पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने बृहस्पतिवार को टूंडला-नारखी ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर जन समस्याओं को सुना। पूर्व विधायक ने कहा कि ब्लॉक नारखी क्षेत्र में सड़कें जर्जर हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता मोहनदेव शंखवार ने बृहस्पतिवार को नारखी,असन, राजपुर, कायथा और बछगांव आदि ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं व शिकायतों को सुना। दौरा से लौटे पूर्व विधायक ने कहा कि कायथा में लिंक मार्ग पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है। लगभग 700 मीटर लंबे मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन से कायथा लिंक मार्ग निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें