फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्व प्रधान ने दर्ज कराया पुत्र, पुत्री और पत्नी के खिलाफ मुकदमा

Sat, 11 Nov 2023 09:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। नगला नथुआ के पूर्व प्रधान ने अपने ही पुत्रों, पुत्री और पत्नी पर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला नथुआ निवासी रवींद्र सिंह ने अपने पुत्र धीरेंद्र प्रताप, अतुल कुमार, आनंद कुमार, भुवनेश कुमार, विवेक कुमार, पुत्री नेहा, निशा और पत्नी मीरा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रवींद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र ने गांव ही एक लड़की से शादी कर ली है। जिसका रवींद्र और उसका भाई कवींद्र विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर आरोपियों ने मिलकर रवींद्र, कवींद्र और कवींद्र के पुत्र की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया पूर्व प्रधान द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें