फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता ने भाजपा कार्यकर्ता पर दर्ज कराया अभियोग

Sun, 09 Jun 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता ने भाजपा कार्यकर्ता पर दर्ज कराया अभियोग
विज्ञापन

- जसराना में जनसभा के दौरान मंच से छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। लोकसभा चुनाव के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मंच से पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उनके पिता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं करने पर पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता ने अदालत की शरण ली थी। अदालत के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

29 अप्रैल को लोक राष्ट्रीय डिग्री कालेज में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा द्वारा संबोधित किया गया था। उनके आने से पूर्व स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाषण दिए जा रहे थे। इसी दौरान थाना शिकोहाबाद के गांव बुढरई निवासी गेंदालाल लोधी ने मंच से कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग कर दिया जो पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी एवं उनके पिता कुंवरपाल सिंह को नागवार गुजरे। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था। बाद में थाना जसराना में मुकदमा दर्ज कराने की पहल की तो पुलिस ने मुकदमा नहीं लिया। कुंवरपाल सिंह ने पूरे मामले से अदालत को अवगत कराया। अदालत के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें