फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भीम आर्मी भारतीय एकता मिशन की कार्यकारिणी का गठन

Sun, 07 Dec 2025 10:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष ने नियुक्त किए पदधिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
विज्ञापन
- मनीराम भास्कर बने जिला महासचिव, सुभाषचंद्र को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सैलई में जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला इकाई कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें मनीराम भाष्कर को जिला महासचिव बनाया गया। इसके साथ नगर संयोजक के साथ अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। ताकि ग्रामीण समाज के गरीब, पिछ़ड़ों एवं दलितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाई जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन को सभी विधानसभा स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। इस दौरान मनीराम भास्कर को जिला महासचिव,राजेश नायक को जिला प्रवक्ता,राजेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, अमित गौतम जिलाध्यक्ष भीम आर्मी,संतोष कुमार तहसील सह संयोजक, जितेंद्र कुमार नगर संयोजक, देवीराम बौद्ध नगर संयोजक, सुभाषचंद्र तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें