फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए संपत्ति का ब्योरा देने का आज अंतिम दिन

Mon, 30 Sep 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं भरा है तो 30 सितंबर (सोमवार) तक भर दें। जो कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे उनको सितंबर माह के वेतन का भुगतान नहीं हो पाएगा। क्योंकि शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 30 सितंबर तक की तिथि बढ़ाई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी विभागों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किए जाने के निर्देश जारी किए थे। पहले यह तिथि 31 अगस्त 2024 तक थी। फिर यह 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई। वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए संपत्ति का ब्योरा देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। अधिकांश ने ब्योरा दे दिया है। कितने कर्मचारी एवं अफसरों ने ब्योेरा नहीं दिया इसकी स्थिति 30 सितंबर की शाम को स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें