फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा के साथ गरीबों को सस्ते राशन की सौगात

Fri, 08 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा योजना जनपद में लागू हो गई।  शुक्रवार को सहकारी बैंक परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव छोटू ने शिकोहाबाद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। राशन कार्डधारकों के एक सैकड़ा उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं और तीन रुपये प्रति किलोग्राम चावल वितरण किया गया। छोटू ने राशन का वजन कराया और कुछ लोगों को टोकन भी दिए। उन्होंने चयनित लाभार्थी से अपना आधार कार्ड अवश्य बनवाने की अपील की।
विज्ञापन

 जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने शिकोहाबाद के क्रय विक्रय केंद्र पर कहा कि योजना से गरीबों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के 75 जिलों में से 28 जिलों में शुरूआत की गई। फीरोजाबाद को सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव की पहल के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्राथमिकता पर रखा है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि अंत्योदय योजना के कार्ड धारक को 35 किग्रा राशन दिया जा रहा है। इसमें 15 किलोग्राम गेहूं ओर 20 किलोग्राम चावल शामिल है। पात्र गृहस्थियों के अंतर्गत पांच किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट 3.5 किग्रा गेहूं और 1.5 किग्रा चावल दिया जाएगा। गेहूं दो रुपये किलो और तीन रुपये किलोग्राम चावल दिया जाएगा। अनियमितता करने वाले डीलरों पर अभियोग दर्ज कराया जाएगा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेश चंद्रा, पूर्ति निरीक्षक रमेशचंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य डीपी यादव, लायक सिंह, देवेश यादव, योगेंद्र यादव, नागेंद्र यादव  आदि मौजूद थे।

जिले में दुकानों की स्थिति
कुल राशन की दुकानें     850
आठ जनवरी को वितरण  280
12 एवं 15 जनवरी को भी विशेष वितरण दिवस।

खामियों ने लगाया योजना को पलीता
धनाढ्यों के नाम शामिल, गरीब सूची से बाहर
कईयों को नहीं मिला राशन,
 अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत के खाद्यान्न के वितरण की शुरूआत शुक्रवार को तमाम अव्यवस्थाओं के साथ हुई। योजना के लिए तैयार की गई सूची में खामियों का अंबार दिखा।  किसी के पास कार्ड नहीं था तो किसी का नाम सूची से गायब था। जबकि कई धनाढ्यों के नाम सूची में शामिल दिखाई दिए। जिन दुकानदारों के यहां शुक्रवार को वितरण दिवस नहीं था वह खामियों को दूर करने में जुटे दिखाई दिए। गरीबों ने नाम शामिल कराने के लिए दुकानदारों से लेकर दबरई तक दौड़ लगाई। वहीं अफसरों के फोन भी घनघनाते रहे।
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण के विशेष दिवस के दौरान दुकानदारों के यहां आपा-धापी का आलम दिखाई दिया। तिलक नगर स्थित हाकिम सिंह पौनियां की दुकान पर पहुंचे तो कई गरीब परिवार के लोग सूची में नाम नहीं होने के कारण मायूस खड़े थे। खेरा निवासी सीमा कुलश्रेष्ठ परेशान थीं। बुजुर्ग ज्ञानदेवी ने कहा कि पिछले 50 वर्ष से मोहल्ले में रहते हैं। सुरेशचंद्र, जितेंद्र कुमार व कैलाशचंद्र, ममता देवी के कार्ड तक नहीं पहुंचे। इसके कारण वह हैरान थे। तिलक नगर के एक प्रोफेसर, इंटर कालेज का संचालन करने वालों के नाम सूची में शामिल हो गए। दुकान संचालित करने वाले राधेश्याम शर्मा के यहां वितरण दिवस नहीं होने के कारण कार्डों को ठीक करने में जुटे थे। 715 कार्डों में 638 की सूची को शामिल कर लिया। इस सूची में तिलक नगर के कई धनाढ्यों के भी नाम शामिल थे। उनका कहना है कि विभाग खुद इन सभी का चिन्हांकन कर रहा है। सुविधा संपन्न लोगों को केरोसिन मिलेगा लेकिन गेहूं एवं चावल नहीं दिया जा सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी के दबरई स्थित कार्यालय पर फरियादी पहुंचे।  रामगढ़ निवासी रुखशाना बेगम, अनवरी बेगम, राजिया, शबनम एवं रेशमा कार्डों की जानकारी करने पहुंची। करबला क्षेत्र के निवासी राधा, वंदना, मीरा, सुनीता, चंद्रवती मुख्यालय पर कार्ड नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची।

फार्म भरने के बाद नहीं आया कार्ड
- खेड़ा मोहल्ला निवासी सर्वेश कुमार ने कहा कि फार्म भरा था। उसे आनलाइन भी किया। लेकिन सूची में नाम नहीं आया। हमें तो सामग्री नहीं दी जा रही है। सूची में पैसे वालों के नाम शामिल हैं।
- प्रीती देवी ने कहा फार्म भरकर दुकानदार को दिया था लेकिन यहां सूची में देखा तो नाम ही नहीं दिखाई दिया है। हम गरीबों का राशन अमीरों को दिया जा रहा है।


खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिन गरीब लाभार्थियों के नाम शामिल नहीं हुए हैं तो वह फार्म भरकर शीघ्र ही विभाग में जमा करा दें। जिन धनाढ्यों के नाम शामिल हो गए हैं उनका चिन्हांकन करके सूची से बाहर होंगे और पात्रों को लाभ मिलेगा। सुधार को क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय व जिला पूर्ति कार्यालय में फार्म दे सकते हैं।
विज्ञापन

राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें