फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा खाद्य सुरक्षा मिशन

Thu, 31 Dec 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन प्रदेश के चुनिंदा जिलों में एक जनवरी से लागू होगा। डीएम विजय किरन आनंद की पहल पर फीरोजाबाद जिले को शामिल किया  है। तीन लाख परिवारों को दो रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं व तीन रुपये प्रति  किलोग्राम की दर से चावल मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य  सुरक्षा मिशन को जनवरी 2016 से लागू करने की तैयारी पिछले काफी दिनों से  चल रही है। शहरी क्षेत्र के अधिकांश राशन विक्रेताओं को प्रिंटेड कार्ड  पहुंच रहे हैं। पूर्ति विभाग की ओर से प्रत्येक तहसील में राशन डीलरों की बैठक  करके उन्हें योजना के बारे में जानकारी देने के साथ राशन सामग्री का  वितरण कैसे करना होगा यह भी समझाया। पूर्ति विभाग में फार्मों की फीडिंग का कार्य संचालित किया जा रहा है। जिले में यदि देखें तो फीरोजाबाद शहर, शिकोहाबाद के ही साथ  ग्रामीण अंचल में कुछ ब्लाकों की फीडिंग का काम पूरा होने के करीब है।  इनकी फीडिंग के साथ प्रिंटेड होने वाले कार्डों का वितरण प्रारंभ कर दिया है। दूसरी तरफ कार्डों में काफी खामी दिखाई दे रही हैं।

- जिले में 32521 अंत्योदय कार्ड धारक हैं, इन्हें 15 किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से, 20 किलोग्राम चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से। तीन लीटर केरोसिन (मिट्टी का तेल), एवं चीनी।
विज्ञापन

- 58 हजार के करीब बीपीएल पात्रों को प्रति यूनिट साढ़े तीन किलोग्राम गेहूं दो रुपये की दर से और प्रति यूनिट डेढ़ किलोग्राम चावल तीन रुपये की दर से, तीन लीटर केरोसिन (मिट्टी की तेल) व चीनी।
- एपीएल पात्रों को प्रति यूनिट साढ़े तीन किलोग्राम गेहूं दो रुपये की दर से, प्रति यूनिट डेढ़ किलोग्राम चावल तीन रुपया की दर से, तीन लीटर केरोसिन (मिट्टी की तेल)।
- नए एपीएल कार्डधारक पात्रों को प्रति यूनिट साढ़े तीन किलोग्राम गेहूं दो रुपये की दर से, प्रति यूनिट डेढ़ किलोग्राम चावल तीन रुपये की दर से, नए कार्ड धारकों को केरोसिन नहीं मिल सकेगा।

क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय पर रही भीड़
राष्ट्रीय  खाद्य सुरक्षा मिशन के कार्ड प्राप्त करने के लिए गुरुवार को आवास विकास  कालोनी सुहागनगर स्थित कार्यालय पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। स्टाफ को  मजबूरन गेट बंद करना पड़ा।

राष्ट्रीय  खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले के तीन लाख परिवारों को दो रुपये प्रति  किलोग्राम की दर से गेहूं तथा तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल  मिलेगा। सभी कार्ड धारक चार जनवरी को राशन विक्रेता के यहां से अपने कार्ड  ले कर राशन सामग्री प्राप्त करें।
विज्ञापन

राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें