फिरोजाबाद। लॉकडाउन में एमएस वीवा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा फिरोजाबाद के अफीम नगर, माता वाली गली, विवेकानंद नगर एवं तुलसी विहार में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरण का कार्य किया। जरूरतमंदों को आटा, चावल, मसाले आलू आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। ट्रस्ट की संचालिका नंदिनी यादव के द्वारा लोगों को करोना वायरस के बचाव के कुछ सुझाव भी दिए गए। साथ ही कुछ दिनों के बाद फिर से इन्हीं क्षेत्रों में दोबारा राशन वितरण का कार्य कराया जाएगा। हमारे द्वारा पूरे जिले मैं जहां से भी हमें सूचना प्राप्त हो रही है, हम वहां के लोगों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पावन शर्मा, देश दीपक, प्रियंका शर्मा, पवन वादलस, शिवम वादलस, रिंकू यादव, प्रवीना शर्मा एवं अवधेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।