फिरोजाबाद। लॉक डाउन लागू होते ही जिले के निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बल आय वर्ग के लोगों की संख्या में यकायक इजाफा हो गया है। निर्बल आय वर्ग के लोगों एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को फ्री में खाद्यान उपलब्ध कराने संबंधी शासनादेश के बाद जिले में नए राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक लोगों का तांता लग गया है। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार महज एक माह की अवधि में 22603 नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं करीब 14 हजार से ज्यादा लोग अभी भी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनवाने की कतार में खड़े हैं।