फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य-औषिधि विभाग ने छापेमारी की

Fri, 06 Nov 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य-औषधि विभाग की टीम ने नगर स्टेशन रोड और लाइनपार क्षेत्र में छापेमारी कर दूध, पनीर और खिलौने आदि के सैंपल लिए। साथ ही हिदायत दी कि दूषित एवं सिंथेटिक पनीर-मावा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर सिंथेटिक दूध, पनीर व मावे एवं उनसे बने खाद्य पदार्थों की बिक्री को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी फीरोजाबाद के निर्देश पर खाद्य-औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमार कार्रवाई की। टीम ने स्टेशन रोड स्थित बॉबी जैन की खिलौने की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम ने खिलौने के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने नीटू-शीटू की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम ने पनीर एवं खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने लाइन पार स्थित राकेश के यहां डेयरी पर छापा मारा। यहां टीम ने दूध के सैंपल लिए। डीएफओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर कार्रवाई जारी रहेगी। शुक्रवार को दूध, पनीर, खिलौने आदि के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम में खाद्य निरीक्षक अभिषेक, आरके सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें