फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दूध नहीं, ये है जहर': घर में चल रहा था काला कारोबार...इन चीजों को मिलाकर बनाया, भूल से भी नहीं पीयेंगे

Tue, 05 Aug 2025 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के नगला खरगा में छापा मारकर जिस दूध के नमूने लिए गए, उसकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है। ये दूध नकली निकला, जिसे रिफाइंड, डिटर्जेंट और केमिकल से तैयार किया गया था। 
विज्ञापन
नकली दूध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पिछले बुधवार को नगला खरगा गांव में पकड़े गए नकली दूध के सभी सात नमूने जांच में अखाद्य घोषित कर दिए गए हैं। रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि इन नमूनों में रिफाइंड तेल, डिटर्जेंट, वैक्स और कार्बोनेट जैसे घातक रसायन मिलाए गए थे, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मिलावटी दूध जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त चंदन पांडेय के नेतृत्व में पिछले बुधवार को सुबह 4 बजे अजय और विजय नामक सगे भाइयों के घर पर छापा मारा गया था। दोनों को मौके पर ही नकली दूध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस छापेमारी के दौरान लिए गए सात खाद्य उत्पादों के नमूनों की जांच अब पूरी हो चुकी है।

आरोपी अभी भी फरार, रिपोर्ट बदलवाने की भी हुई थी कोशिश
दूध के नाम पर ज़हर बेचने वाले अजय और विजय कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे और अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने से जहरीले दूध की सप्लाई चेन का खुलासा बाधित हो रहा है।

विभाग के अनुसार, दोनों मिलावटखोरों ने खाद्य विभाग की प्रयोगशालाओं में अपने पक्ष में रिपोर्ट बदलवाने का प्रयास भी किया था, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के चलते वे सफल नहीं हो सके। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर प्रयोगशाला जांच में तेज़ी लाने का आदेश दिया था। आगरा मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) सैयद शाहनवाज़ हैदर आबिदी की देखरेख में हुई जांच में सभी नमूने बेहद खतरनाक पाए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) चंदन पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि यह मुकदमा खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 59(2) या 59(3) के तहत दर्ज होता है, तो दोषियों को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें