34 टीन घी और एसेंस के नमूने लिए
छापेमारी के दौरान टीम ने घी के दो नमूने और एसेंस का एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा 15-15 लीटर क्षमता की 34 टीनों में भरे घी को जब्त कर सीज कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 5.40 लाख रुपये है। सभी नमूनों को विशेष वाहक के माध्यम से त्वरित जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर आरोपी को छह वर्ष या उससे अधिक की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
-चंदन पांडेय, सहायक आयुक्त
http://