फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ा रेल संचालन, एक से चार घंटे प्रभावित रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बृहस्पतिवार सुबह दूसरे दिन भी घने कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के चलते रेल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। यात्रियों को ठंड में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं हाइवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी चारों तरफ घना कोहरा ही कोहरा दिखाई दिया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। नेशनल हाईवे पर वाहन दस से बीस किलोमीटर की रफ्तार से अधिक नहीं चल रहे थे। कोहरे के चलते ट्रेनें भी प्रभावित रहीं और अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे की देरी से चलीं। यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए ट्रेनों का घंटों इंतजार करते रहे। पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कालका मेल, जोगवनी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें