फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोहरे ने फिर लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, दो घंटे देरी से चलीं ट्रेनें

Fri, 16 Jan 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कोहरे ने एक बार फिर रेलयात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को सुबह छाए घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। ट्रेनें निर्धारित समय से दो से ढाई घंटे की देरी चलीं। वहीं, रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई बृहस्पतिवार को अप की नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस के अलावा देरी से चल रही डाउन की सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
विज्ञापन




दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस ढाई घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे कानपुर की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, मुरी एक्सप्रेस दो घंटे, नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे व प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें