फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाले में मिला पांच माह का कन्या भ्रूण

Sun, 26 Apr 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर के पास शनिवार सुबह नाले में करीब पांच माह का भ्रूण मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे एटा रोड पर स्थानीय लोगों की नजर नाले में पड़े एक भ्रूण पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि नाले में मिला भ्रूण कन्या का है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय अस्पतालों का विवरण खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां किसने फेंका। भ्रूण को कब्जे में लेकर चिकित्सीय परीक्षण और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें