फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला को कार ने रौंदा, मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसागंज। थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह वाहन के इंतजार में खड़ी एक महिला को कार ने रौंद ददा। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। नगला दोहिया निवासी गोविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी चांदनी भाई नवीन कुमार निवासी गलामई के साथ सुबह करीब 10 बजे एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-61 पर खड़ी थी। वह आगरा जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने चांदनी को अपनी चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें