फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिहार के हैलो गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हेल्पलाइन नंबर बदलकर करते थे फ्रॉड

Mon, 24 Jul 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुलिस ने बिहार के हैलो गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये एटीएम मशीन के पास एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर चपका कर निकल जाते थे। जैसे ही कोई ग्राहक किसी कारण फंसता था, तो एटीएम में चोरों द्वारा लगाए गए फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके उन्हें बुला लेता था। इसके बाद ये चोर एटीएम से रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ तहसील तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी मिली कि सुभाष तिराहे पर एटीएम से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य एक सेंट्रो कार में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने रात नौ बजे टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त कार की घेराबंदी कर ली। कार में सवार पांचों लोगों को पकड़कर थाने लाई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 43350 रुपये, 12 एटीएम कार्ड, दो सिम कार्ड, 20 फेवीक्विक, एक फेवीकोल, दो चाकू बरामद किए।
पूछताछ में पकड़े गए हैलो गेंग के सदस्यों ने अपने नाम राहुल कुमार सिंह निवासी ग्राम बसूड़ा बालाजी कॉलोनी रोड नंबर दो थाना मानपुर जिला गया बिहार, हाल पता हरीनगर कॉलोनी जैतपुर दिल्ली, सुनील कुमार यादव निवासी ग्राम घनीता थाना फतेहपुर जिला गया बिहार, गौरव कुमार निवासी तहसील गेट पश्चिमी शाक्य फोटो कॉपी की दुकान छिबरामऊ कन्नौज हाल निवासी चालीस फुटा रोड मौलरबंद थाना बदरपुर दिल्ली, शत्रुधन कुमार निवासी ग्राम नारायनपुर नरहट जिला नवादा बिहार, निरंजन कुमार निवासी ग्राम मम्दुमपुर थाना फतेहपुर जिला गया बिहार बताया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गये सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-43350 रुपये, छह मोबाइल, 20 फेवीक्विक, एक केवीकोल, एक प्लास, 12 एटीएम कार्ड और एक सेंट्रो कार बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें