फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राहुल दमन-दीव और बिहार में भी कर चुका है घटनाएं

Mon, 24 Jul 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सरगना राहुल कुमार बिहार, यूपी, दिल्ली के अलावा दमन और दीव में भी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यहां भी पकड़ा गया और जेल भी गया है। इसके साथ ही उसके द्वारा की गई घटनाओं की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ में गैंग के सरगना राहुल कुमार सिंह निवासी ग्राम बसूड़ा बालाजी कॉलोनी रोड नंबर दो थाना मानपुर जिला गया बिहार ने बताया कि वह मूलत: गया बिहार के रहने वाला है। दिल्ली में रहकर हम लोगों ने गैंग तैयार किया। कार में सवार होकर पूरे भारत में घूम कर एटीएम द्वारा ठगी की घटनाएं करते हैं। उसने बताया कि हम पांच लोगों का गैंग है। एटीएम पर जाकर पहले एटीएम बूथ पर मार्कर से (टोल फ्री नंबर) लिख देते हैं। उस पर लिखते हैं कि आवश्यकता पड़ने पर इस नंबर पर कॉल करें।
इसके साथ ही एटीएम मशीन में फेवीक्विक डाल देते हैं। और कुछ दूरी पर बैठकर ग्राहक का इंतजार करते हैं। जैसे ही ग्राहक मशीन में अपना एटीएम कार्ड डालता है, फेवीक्विक होने के कारण वह चिपक जाता है और बाहर नहीं आता। इसके बाद हमारा एक सदस्य एटीएम में उसके पास जाता है और टोल फ्री नंबर पर बात करने की सलाह देता है। जब व्यक्ति उक्त नंबर पर फोन करता है तो उनका तीसरा साथी जो गाड़ी में बैठा है उसके पास कॉल जाती है। वह व्यक्ति उक्त व्यक्ति से अपना पिन नंबर मशीन पर डालने के लिए कहता है। उसके पास खड़ा उनका एक साथी उक्त पिन को नोट कर लेता है। इसके बाद उसका साथी उनसे नजदीकी बैंक में जाकर शिकायत दर्ज कराने की कहता है। उनके जाल में फंसा व्यक्ति एटीएम कार्ड को मशीन में डला छोड़कर बैंक में जाता है। इसके बाद हम लोग ग्लास व चाकू की मदद से कार्ड को निकाल लेते हैं। इसके बाद दूसरे एटीएम में जाकर उक्त कार्ड से उस व्यक्ति के खाते से पैसे निकालकर ठगी करते हैं। उसने बताया कि फिरोजाबाद जिले में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कई लोगों को एटीएम कार्ड से ठगी का शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें