फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पानी भरने के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव, पांच घायल

Sat, 25 Oct 2025 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- भागकर परिजनों ने बचाई जान, पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी उम्मेद गांव में सरकारी पानी की टंकी पर पानी भरने को लेकर गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाकर भाग रहे परिवार पर ईंट-पत्थरों बरसा दिए। हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी उम्मेद निवासी देवेश कुमार 23 अक्तूबर सुबह साढ़े आठ बजे गांव में लगी सरकारी पानी की टंकी से पानी भरने गया था। वहां मौजूद उसी का गांव निवासी सत्यदेव टंकी के नीचे नहा रहा था। पानी भरने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोपी सत्यदेव ने रवि, राजा, राजीव व आकाश को बुला लिया। इन्होंने मिलकर मां मीना देवी, पिता पप्पू, भाभी रानी देवी व बड़े भाई जितेंद्र कुमार पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया, जान बचाकर भागे तो पीछे से आरोपियों ने पथराव भी किया। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें