फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाजार सजाने की अनुमति दे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दीपावली पर पांच दिन बाजार सजाने की अनुमति देने की मांग डीएम से की। व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र को सौंपा। पांच दिन तक विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के साथ साफ सफाई, सुरक्षा एवं रंगोली सजाने एवं मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किए जाने मांग की।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दीपावली के मौके पर बाजार में फड़ नहीं सजाने के आदेश को सुनकर बुधवार को जलेसर रोड स्थित कृष्णा स्टील वर्क्स पर व्यापारियों की बैठक रवींद्र लाल तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों ने डीएम से मांग की है कि दीपावली का बाजार पांच दिन तक परंपरागत तरीके से लगाने एवं फड़ों को सजाने की अनुमति दी जाए। नगर निगम की ओर से साफ सफाई कराने एवं रंगोली सजवाने तथा सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स को तैनात किया जाए। बाजारों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए पांच दिन तक चार पहिया वाहनों को सिनेमा चौराहे से लेकर छोटा चौराहा तक प्रवेश नहीं दिया जाए। व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को डीएम को संबोधित ज्ञापन देते हुए मांग की है कि त्योहार के मौके पर किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाए। सुनील अग्रवाल ने कहा धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैय्या दूज सहित पांच दिन तक परंपरागत बाजार को सजाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के साथ साफ सफाई किए जाने की मांग की। मांग करने वालों में प्रांतीय मंत्री कैलाश उपाध्याय, अमित, राजेश अग्रवाल, आसिम खान, सुधीर, उमेश शर्मा, भारत, त्रिलोकी पोरवाल के साथ कई व्यापारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें