पांच दिन बाद बैंक खुलने पर लगी भीड़।
पांच दिन के बाद गुरुवार को बैंक खुले तो उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धन निकासी, जमा व अन्य कार्यों के लिए सभी काउंटरों पर मारामारी रही।
बैंकों में शनिवार को सेकेंड सैटरडे, रविवार, सोमवार को रामनवमी, मंगलवार को दशहरा, और बुधवार को मोहर्रम की छुट्टी के कारण पांच दिन से सभी बैंकों में ताले लटके थे। लगातार पांच दिन की बैंक बंदी में एटीएम खाली हो गए थे। गुरुवार को बैंक खुलते ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। बाईपास स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंक, गांधीपार्क स्थित ओबीसी सहित अन्य बैंकों में शाम तक भीड़ रही। बैंक की व्यवस्थाएं बनाए रखने में मैनेजरों के हाथ पांव तक फूल गए। बैंकाें में सुरक्षा की दृष्टि से अधिकांश बैंकों के आसपास पुलिस फोर्स सक्रिय कर दिया गया था। यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे बैंकों के बाहर खड़े वाहनों को सख्ती से हटवाया गया।