फिरोजाबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में मादक पदार्थ के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
थाना उत्तर पुलिस ने मंगलवार को आगरा गेट पुलिस चौकी के पास से अभियुक्त सोनू निवासी नगला मिर्जा बड़ा काे पकड़ा। उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उसे जेेल भेजा है। थाना दक्षिण पुलिस ने सीएल जैन काॅलेज के पास से अभियुक्त प्रज्ञान उर्फ छोटू निवासी हिमांयूपुर को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने करीब सवा किलो चरस एवं चोरी की बाइक बरामद की। एक अन्य कार्रवाई के दौरान थाना रामगढ़ क्षेत्र में तीन अभियुक्त अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए। तीनों के पास करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों विपिन निवासी ठारपूठा, सुजात उर्फ बंटी निवासी कश्मीरी गेट और जयप्रकाश निवासी ताडो वाली बगिया को जेल भेजा है।