फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बैंकों से 10 लाख रुपये से अधिक की निकासी पर आयोग की नजर

Wed, 17 Apr 2024 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के दौरान बैंकों से होने वाली धन निकासी पर भी निर्वाचन आयोग की निगाह है। 10 लाख रुपये से अधिक की निकासी के साथ अचानक से होने वाली धन निकासी की आयोग को जानकारी दी जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अग्रणी बैंक प्रबंधक की ओर से सभी बैंकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यहां अहम है कि जो लोग अपने कार्य के लिए सामान्य रूप से 10-20 लाख रुपये निकालते रहते हैं को छोड़कर अगर किसी अन्य के द्वारा अचानक 10 लाख रुपये से ऊपर की धन निकासी की जा रही है तो इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को जाएगी। वहीं दूसरी ओर हिदायत दी गई है कि चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशी, उनके परिवार व अन्य जुड़े लोगों के खाते अगर संज्ञान में है तो उस पर निगाह बनाई जाए। उनके द्वारा किए जाने वाले लेन देन पर की भी जानकारी सीधे निर्वाचन कार्यालय को दी जाए।
विज्ञापन



एटीएम से अचानक धन निकासी भी संदिग्ध
चुनाव में धन बल पर निगाह बनाने के लिए एटीएम मशीन से अचानक बड़ी निकासी को भी संदिग्ध माना जा सकता है। बैंक को एटीएम से अचानक होने वाली बड़ी धन निकासी की जानकारी भी निर्वाचन को देनी होगी।




निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बैंक 10 लाख रुपये से ऊपर की नगद निकासी की जानकारी बैंक सीधे निर्वाचन कार्यालय को देगा। वहीं प्रत्याशी, उसके परिवार व अन्य जुड़े लोगों से संबंधित लोगों के खाते में कुछ संदिग्ध दिखता है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। - सुरेश करीरा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें