जसलई रोड केशवपुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने कमला नगर आगरा में आयोजित बौद्धिक क्षेत्रीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में मेरठ बृज प्रांत एंव उत्तराखंड के विद्या भारती विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र अंकित कुमार, शिवम कुमार एवं नितिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विजयी छात्रों का चयन अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र (हरियाणा )में होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य नारायण सिंह वर्मा, गिरंद सिंह, माताप्रसाद आचार्य और सतीश यादव ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।