फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पहले शादी, फिर ससुराल साफ.....गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना लाइनपार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए झूठी शादी कराने वाले गैंग के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने मोटी रकम लेकर शादी कराने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो लुटेरी दुल्हन भी शामिल हैं। जो शादी के बाद ससुरालियोें को बेहोश करने के बाद नकदी और आभूषण लेकर फरार हो जाया करती थीं। 26 जुलाई को लाइनपार थाने में मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शादी करने के बाद ससुराल से चोरी कर फरार होने वाले गिरोह की दो युवतियों समेत पांच आरोपियों को भी धर दबोचा है। 26 जुलाई को ओमनगर निवासी पूनम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मौसी के बेटे की शादी की बात मोहल्ले में मेडिकल स्टोर चलाने वाले अजय से की थी। इसके बाद उसने जैन मंदिर में एक लड़की दिखाई थी। 16 जुलाई को कानपुर के करमठ मंदिर में रंजना से शादी करा दी थी। 18 जुलाई को लुटेरी दुल्हन ससुराल वालों को बेहोश करने के बाद नकदी-आभूषण लेकर फरार हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम इस गैंग की तलाश में जुट गई थी। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि हिमांयुपुर निवासी अजय प्रकाश, एटा थाना सराय के अलीपुर निवासी शाहरूख, रसूलपुर निवासी अमर, बिहार जिला कटिहार, थाना कदवा सिकोरना न्यू टोला निवासी रंजना उर्फ पूनम, झारखंड, देवगढ़ थाना जसीडिह के कोरीडिह निवासी रानी को नकटपुरा से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

अजय देता था बेहोश करने की दवा
सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गैंग है। पकड़े गए आरोपियों में से शाहरूख झारखंड से लड़कियों को लाता है और मेडिकल स्टोर संचालक अजय प्रकाश ऐसे लड़कों को फंसाता है जिनकी शादी नहीं हो रही हो। वहीं अमर लड़कियों को अपनी रिश्तेदार बताकर रुकने की व्यवस्था करता है। इसके अलावा रंजना और रानी दोनों दुल्हन बनकर घरों को साफ कर फरार हो जाती थीं। अजय प्रकाश ही दोनों युवतियों को बेहोश करने की दवा मुहैया कराता था। यह गैंग राजस्थान के चित्तौड़गढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इन वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें