फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रथम इंडोर एथलेटिक्स चयन चैंपियनशिप 23 को

Mon, 23 Feb 2026 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन फिरोजाबाद की ओर से आज से चयन ट्रायल होंगे। ट्रायल आरडीएम क्रिकेट ग्राउंड, उसायनी और राजा ताल स्थित आरके स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 27 व 28 फरवरी को अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय इंडोर एवं ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के सचिव श्यामवीर ने बताया कि इस आयोजन में पुरुष, महिला तथा अंडर-20 वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में 60 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ के साथ 60 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट और शॉट पुट जैसी स्पर्धाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। आयु सत्यापन के बाद प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें