फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वरिष्ठ सहायक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को उच्च प्राथमिक विद्यालय रहना के प्रधानाध्यापक मुनीश कुमार शर्मा ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। उन्हें पांच नवंबर को शाम चार बजे कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक अजीत कुमार यादव ने शिकायत में बताया कि चार नवंबर को वह कार्यालय में विभागीय कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान करीब 3:17 बजे यथार्थ कुमार नामक युवक अपनी मां प्रभा मिश्रा के प्रार्थनापत्र की प्रति लेकर उनके पास पहुंचा। प्रभा मिश्रा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल छपेटी में सहायक अध्यापक हैं। उनका वेतन मानव संपदा पोर्टल पर निर्धारित समय में संपत्ति का विवरण दर्ज नहीं करने के कारण एनआईसी लखनऊ से अवरुद्ध हो गया था।
आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने अपने मोबाइल से प्रधानाध्यापक मुनीश कुमार शर्मा से वरिष्ठ सहायक की बात कराई। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे पूर्व उच्च न्यायालय के आदेश पर सेफ्टी ऑडिट के लिए विद्यालय पहुंची टीम के साथ भी प्रधानाध्यापक ने अभद्र व्यवहार किया था। इस मामले में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लेकर जांच की मांग की गई है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया है। संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी शिकायत हुई है, हर बिंदु पर जांच करेंगे।
विज्ञापन


पिता की जगह तीन लोगों को नौकरी मिलने के मामले की भी होगी जांच
शिकायत में प्रधानाध्यापक के पिता के स्थान पर तीन लोगों को नौकरी मिलने का मामला भी उठाया गया है। इसमें दो लोगों के वर्तमान में कार्यरत होने की बात कही गई है। वरिष्ठ सहायक ने संबंधित नियुक्तियों के अभिलेख और नियमों के आधार पर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें