शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव केसरी में एक किसान की साइकिल से खेत पर जाते समय अचानक साइकिल गिर पड़ी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
केसरी निवासी सतेंद्र (72) खेती करके परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बुधवार सुबह सात बजे खेत पर साइकिल से गए थे। इस दौरान एकाएक साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए। किसान को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।