फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : जेडाझाल परियोजना की पाइपलाइन पर लगे ढक्कन टूटे

विज्ञापन
फिरोजाबाद । टूटे पड़े पेयजल लाइन पर लगे ढक्कन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के कई इलाकों में डाली गई जेडाझाल परियोजना की पाइपलाइन (चेक पाइंट) पर लगाए ढक्कन जीर्ण-क्षीर्ण हालत में हैं। यह राहगीर व वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार को कई पार्षदों ने उप नगर आयुक्त से जेडाझाल परियोजना की लाइन के चेक पाइंट पर लगाए ढक्कनों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 35, वार्ड संख्या 26 और 12 में जेडाझाल परियोजना के तहत पेयजल सप्लाई के लिए डाली गई पाइपलाइन पर जगह-जगह पर चेक पाइंट बनाए गए हैं। इन सभी चेक पाइंट को ढकने के लिए कंक्रीट से बने ढक्कन लगाए गए थे। लेकिन कई वर्ष पूर्व पाइपलाइन के चेक पाइंट पर लगाए ढक्कन अब जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में हैं।
ढक्कन टूट जाने के कारण उक्त सभी वार्डों में राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। तीनों वार्डों के पार्षदों ने शनिवार को उपनगर आयुक्त को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जेडाझाल परियोजना की पाइपलाइन पर लगाए ढक्कनों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें