फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : दवा की दुकान पर मारा छापा, 50 हजार की दवाओं को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी चौराहे पर बिना लाइसेंस की दुकान पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर पाया कि दुकान पर विभिन्न प्रकार की औषधियां भंडारण की जा रही हैं। दुकान के बाहर कोई बोर्ड पर नाम अंकित नहीं था। टीम ने 50 हजार की दवाओं को सील कर दिया। तीन औषधियों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

दुकान को मोहम्मद तैय्यर संचालित कर रहा था। टीम ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत 40 औषधियों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इन दवाओं की कीमत 50 हजार रुपये है। तीन दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु ने बताया कि 50 हजार रुपये की दवा सीज की हैं। दवा के सैंपल जांच को भेजे हैं। बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें