फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : बहन बोली, निर्दोष है मेरा भाई, नहीं की अधिवक्ता की हत्या

विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्म सागर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हाथ में त? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिवक्ता शिवशंकर दुबे हत्याकांड का मुख्य आरोपी धर्म सागर के परिजन शनिवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ विधायक मनीष असीजा के जलेसर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। लोगों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।
विज्ञापन

लोग धर्म सागर को न्याय दो के नारे लगा रही थी। नगर विधायक ने धर्म सागर के परिजन की बात सुन निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। मुख्यमंत्री के नाम नगर विधायक को ज्ञापन दिया गया। तब कहीं जाकर परिजन वहां से घरों की ओर गए।
विधायक मनीष असीजा के कार्यालय पहुंचे धर्म सागर की बहन सुमित्रा का कहना था कि अधिवक्ता शिवशंकर दुबे की हत्या में उसके भाई और बहन के बेटे को गलत फंसाया गया है। घटना वाले दिन धर्म सागर भांजे के साथ क्षेत्र में था, वह लोगों से मुलाकात कर वोट मांग रहा था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसके फुटेज भी हैं। जो उन लोगों के पास है। इसके बाद भी पुलिस ने उसके भाई और बहन के बेटे राज कपूर को अधिवक्ता हत्याकांड में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर विधायक को पीड़ा सुनाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से धर्म सागर की बहन सुमित्रा ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका भाई निर्दोष है। इसके बाद भी पुलिस ने जांच किए बगैर जेल भेज दिया। यदि उसका भाई निर्दोष नहीं होता तो वह और क्षेत्रीय लोग न्याय की मांग नहीं करते। यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो उनका भाई और बहन का बेटा निर्दोष साबित होगा।
पीड़ित अधिवक्ता के परिवार के साथ उनकी हमदर्दी है, लेकिन जिन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के साथ ही एक बेगुनाह को सजा न मिले।
घटना के पीछे किसी और का हाथ
धर्म सागर की बहन सुमित्रा का कहना है कि उसके भाई का न्यायालय में अधिवक्ता से विवाद हुआ, लेकिन उसका भाई हत्यारा नहीं हो सकता। वह किसी की जान नहीं ले सकता। इस घटना के पीछे किसी और का हाथ है। लेकिन पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश नहीं कर रही। यदि गहनता से जांच हो तो भाई निर्दोष साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें