फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : मिट्टी के दीपक से घर में लगी आग, तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
मिट्टी के तेल के दीपक से जले लोगों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में होता उपचार। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला परशुराम कॉलोनी स्थित एक घर में शुक्रवार रात मिट्टी के दीपक से आग लग गई। आग की लपटों के बीच आने से एक युवक उसकी दो पुत्रियां झुलस गईं, जिन्हें रात में ही सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

परशुराम कॉलोनी में ललित कुमार किराए के मकान में रहते हैं। ललित का कहना था कि शुक्रवार रात कमरे की लाइट खराब हो गई थी। इससे कमरे में अंधेरा हो गया। इसलिए पत्नी ज्योति ने मिट्टी के दीपक को जलाकर रख दिया और दोनों पुत्रियों के साथ सो गई। देर रात दीपक से कमरे में आग लग गई।
इसकी जानकारी ललित और उसकी पत्नी ज्योति को तब हुई जब आग कमरे में फैलने के साथ ही उसकी चपेट में आने से ललित और उसकी पुत्री प्राची (7) व साक्षी (5) झुलस गई। पीड़ित परिजन ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग भी जाग गए। क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके साथ ही तीनाें को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ललित ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ललित मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें