फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : शौच को गई किशोरी से दुष्कर्म, गांव के युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। शोरगुल किए जाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घर पहुंची किशोरी की हालत देख परिजन ने पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह शौच करने खेत पर गई थी। तभी गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया। खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि शोरगुल किए जाने पर आरोपी ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इससे वह चीख पुकार नहीं कर सकी।
घटना को अंजाम देने के बाद युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बदहाल अवस्था में किशोरी घर पहुंची और पीड़ित परिजन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। किशोरी को लेकर परिजन थाना सिरसागंज पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़ित किशोरी के चाचा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें