जिला कारागार में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बंदी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुभारंभ बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। प्रथम दिन पुरुष बंदियों की धीमी साइकिल, म्यूजीकल चेयर, सौ मीटर दौड़, गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किशोर बंदियों की बोरा दौड़, धीमी साइकिल के साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश आजाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया।
जिला युवा अधिकारी मनीष चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खां द्वारा बंदियों को खेलकूद के महत्व के बारे में बताया। सौ मीटर पुरुष बंदी दौड़ में रामेन्द्र प्रथम, श्याम सुंदर द्वितीय, राहुल तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में विनोद प्रथम, जितेन्द्र द्वितीय, तथा रामतीर्थ तृतीय स्थान पर रहे। किशोर बंदी वर्ग में बोरा दौड़ में कृष्णा प्रथम, मोहित द्वितीय तथा सोहिल तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजीकल चेयर गेम में किशोर बंदी मोहित प्रथम, सोहिल द्वितीय तथा राजा तृतीय स्थान पर रहे। किशोर बंदी में धीमी साइकिल में देशराज प्रथम, राजा द्वितीय तथा मुस्ताक तृतीय रहै। किशोर बंदी सौ मी. दौड़ में आषीश प्रथम, अंकुश द्वितीय तथा सोहित तृतीय रहे। उप जेलर करूणेष कुमारी, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।