फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: नवदुर्गा होटल के समीप टैक्टर व डीसीएम की भिड़त में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-डीसीएम की भिड़त में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नेशनल हाईवे स्थित नवदुर्गा होटल के समीप डीसीएम और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा रोड निवासी राजू (50) डीसीएम चालक था। वह सोमवार को अपने साथी आजाद निवासी एटा रोड और इस्लाम निवासी बड़ा मोहल्ला थाना शिकोहाबाद के साथ डीसीएम से आंवला लेकर जयपुर से पटना जा रहा था। नेशनल हाईवे स्थित नवदुर्गा होटल के समीप पहुंचने पर डीसीएम असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में राजू, इस्लाम और आजाद घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां राजू की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें