फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के सैलई चौराहा पर नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भाजा। नारायण नगर थाना रामगढ़ निवासी संजू (25) चूड़ी जुड़ाई का कार्य करता था। वह दो बहन व एक भाई में सबसे छोटा था और परिवार के पालन पोषण का इकलौता सहारा था। बृहस्पतिवार सुबह सैलई चौराहा पर देशी ठेका के सामने नाले में शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोपहर बाद शव की शिनाख्त संजू के रूप में हुई। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था। जीजा ठाकुर दास ने आरोप लगाया कि संजू सात दिन से गायब था। वह हलपुरा पत्नी को छोड़कर उसकी मौसी के घर से वापस लौटा नहीं था। मृतक संजू की शादी को एक वर्ष हुआ है।